Sapne me Billi Dekhna - सपने में बिल्ली देखने का मतलब क्या होता है?

0

Sapne me Billi Dekhna - सपने में बिल्ली देखना शुभ सपना माना जाता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में सपना जरूर देखता है। ऐसा कोई भी नहीं होगा जो जीवन में कभी भी कोई सपना नहीं देखा होगा। लोग अपने सपने में कई चीजों को देखते हैं। सपने में जानवरों को भी देखते हैं। 

Sapne me Billi Dekhna
सपने में बिल्ली देखने का मतलब

सपने में जानवरों में अक्सर बिल्ली का सपना ज्यादा लोगों को दिखाई देता है। सपने में बिल्ली देखना एक खास संकेत होता है। कई जगहों पर बिल्ली को शुभ तो कहीं पर बिल्ली को अशुभ माना जाता है। इसलिए सपने में बिल्ली देखना शुभ होता है या अशुभ, आज इस बारे में जानेंगे।


बिल्ली को कई जगहों पर माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। भारत के कई हिस्सों में बिल्ली दिखना अशुभ माना जाता है। सपने में बिल्ली दिखाई देना धन प्राप्ति का संकेत देता है। कई लोग मानते हैं कि यदि आपको सपने में बिल्ली दिखी है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। 


सपने में सफेद बिल्ली देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद बिल्ली को देखना शुभ माना जाता है। सफेद बिल्ली दिखाई देने का मतलब माना जाता है कि व्यक्ति कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। यदि आपका पैसा कहीं पर फंसा हुआ है तो वह मिल सकता है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसा सपना आता है तो उसे माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।


बिल्ली और कुत्ते को लड़ते देखना


किसी को लड़ाई करते हुए देखना अच्छा नहीं होता है। सपने में बिल्ली और कुत्ते को लड़ाई करते हुए देखना अशुभ होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको किसी के भी ऊपर तुरंत ही विश्वास नहीं करना चाहिए।


सपने में बिल्ली का बच्चा देखना


सपने में बिल्ली का बच्चा देखना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको बहुत सारा धन प्राप्त होने वाला है। यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको कहीं से शुभ समाचार मिलने वाला है। आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।


सपने में बिल्ली को लड़ते देखना


सपने में यदि आप बिल्ली को लड़ते हुए देखते हैं तो यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आपका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा होने वाला है। इसके साथ ही यह संकेत होता है कि आपका कोई बनता हुआ काम रुक सकता है। आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है।


सपने में बिल्ली को बचाना


सपने में यदि आपको किसी बिल्ली को बचाते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपका भाग्य खुलने वाला है। आपके जीवन में अब कुछ अच्छा होने वाला है।


इसे भी पढ़ें...

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)