Mobile phone Invention: मोबाइल फोन का आविष्कार किसने और कब किया था?

0

Huntinews.com। मोबाइल फोन का अविष्कार (Mobile phone Invention) किसने किया था? यह प्रश्न सबसे मन में एक बार जरूर आता है। आज हमारी जिंदगी ऐसी हो गई है कि मोबाइल के बिना यह अधूरी लगती है। रोजमर्रा के कार्यों में मोबाइल का इस्तेमाल इस कदर बढ़ा है कि इससे बिना कोई भी जिंदगी की सोच नहीं सकता। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोबाइल का अविष्कार किसने किया था? आइए जानते हैं...




मोबाइल का अविष्कार (Mobile phone Invention) किसने किया था? 


आम लोगों के लिए मोबाइल फोन का सबसे पहले अविष्कार मार्टिन कूपर नाम के अमेरिकी इंजीनियर ने किया था। वे पेशे से इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में कार्यरत थे। हालांकि पहले से ही वायरलेस फोन और रेडियो फोन का इस्तेमाल होता था। लेकिन यह सभी फोन ज्यादातर सेना द्वारा इस्तेमाल किये जाते थे। 


दुनिया के पहले मोबाइल फोन का निर्माण 3 अप्रैल 1973 को किया गया था। मार्टिन कूपर ने ही 1973 में इसे दुनिया के सामने पहली बार प्रदर्शित किया था। दुनिया का पहला मोबाइल फोन का वजन 1.1 किलोग्राम था।फोन को एक बार चार्ज करने के बाद 30 मिनट तक कॉलिंग की जा सकती थी। लेकिन इसे चार्ज होने में करीब 10 घंटे लगते थे।


पेशे से इंजीनियर मार्टिन कूपर ने मोटोरोला कंपनी को सन 1970 में ज्वाइन की थी। 1983 में मोटोरोला का फोन Motorola DynaTAC 8000X से 30 मिनट तक बातचीत हो सकती थी। इस फोन में 30 मोबाइल नंबर को भी सुरक्षित (Save) किया जा सकता था। उस वक्त इस फोन की कीमत 3995 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 2 लाख 95 हजार 669 रुपए था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)