Snake in Dream - सपने में साँप देखने का क्या मतलब होता है? जानें शुभ-अशुभ फल

0
Snake in Dream - सपने में साँप देखने का मतलब

Snake in Dream - सपने में साँप देखने का क्या होता है शुभ-अशुभ फल? सपने में साँप देखने का अलग-अलग मतलब होता है। साँप को अलग-अलग अवस्था में देखने के अलग-अलग शुभ और अशुभ होता है। आइए जानते हैं कि सपने में साँप (Snake in Dream) देखने का क्या मतलब होता है? 


सपने में बहुत सारा साँप दिखाई देना - यदि आपको सपने में बहुत सारा साँप दिखे तो यह अशुभ होता है। लेकिन यदि सपने में आपने उन साँपों को मार दिया है या फिर आपने उसे भगा दिया है तो यह शुभ माना जाता है। इस प्रकार स्वप्न देखने के मतलब है कि आने वाले समय में किसी संकट पर विजय प्राप्त हो सकता है। 


सपने में साँप का आपके पीछे दौड़ना - अगर सपने में साँप आपके पीछे दौड़ रहा है तो इसका मतलब है कि आप किसी बात से बहुत ही डरे हुए हैं। कोई ऐसा सत्य है जिसे आपको स्वीकार करने में परेशानी हो रही है। सपने में साँप का पीछे दौड़ना अशुभ माना जाता है। 


सपने में साँप का डसना - सपने में यदि साँप ने डस लिया है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने वाले हैं। 


सपने में मरा हुआ साँप दिखना - यदि सपने में मरा हुआ साँप दिखता है तो इसका मतलब होता है कि आपका शुभ समय आने वाला है। जीवन में आपको जितने में कष्ट भोगने थे वो आपने भोग लिया है। अब आपका शुभ समय शुरू होने वाला है। इस प्रकार के सपने शुभ होते हैं। 


सपने में साँप का दाँत दिखना - यदि सपने में साँप का दाँत दिखाई दे तो यह सपना अशुभ माना जाता है। इस प्रकार का सपना दिखने का मतलब है कि आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यदि आपको इस प्रकार का सपना आता है तो तुरंत ही सावधान हो जाएं। 


सपने में साँप-नेवले की लड़ाई देखना - यदि आपको सपने में साँप और नेवले की लड़ाई दिखती है तो यह सपना बेहद ही अशुभ होता है। इस प्रकार का सपना आने का मतलब है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आपको कोर्ट-कचहरी का चक्कर काटना पड़ सकता है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)