Dilip Kumar Passed Away - अभिनेता दिलीप कुमार का 98 की उम्र में निधन

0
Dilip Kumar Passed Away
Bollywood Actor Dilip Kumar


बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने की तकलीफ के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फैंस उनके स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे थे। अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ' दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों तक दर्शक मंत्रमुग्ध थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना।'


अभिनेता और ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों तक दर्शक मंत्रमुग्ध थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना।'



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा, 'श्री दिलीप कुमार जी एक उत्कृष्ट अभिनेता थे, जिन्हें भारतीय फिल्म जगत में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सभी ने खूब सराहा। गंगा जमुना जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने लाखों सिनेप्रेमियों को प्रभावित किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'


अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर पूरे बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। बॉलीवुड अभनेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा - ‘एक संस्था चली गई.. भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ लिखा जाएगा..उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआएं और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति.. बेहद दुखी.’


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दिलीप कुमार ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा – ‘दुनिया के लिए कई अन्य हीरो हो सकते हैं, लेकिन हम अभिनेताओं के लिए, वह हीरो थे। दिलीप कुमार सर ने भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग को अपने साथ ले लिया है। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।’

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)