Welcome To Huntinews : हन्ट आई न्यूज

0

हन्ट आई न्यूज का निर्माण एक खास मकसद से किया गया है। इस पोर्टल पर सामान्य खबरों के अलावा भी बहुत कुछ पढ़ने को मिलेगा। ज्यादातर पोर्टल आज सामान्य खबरों पर ही फोकस कर रहे हैं। लेकिन हमारा प्रयास है कि लोगों को खबरों के साथ-साथ कुछ ऐसा भी पढ़ने और जानने का मौका मिले, जो वो नहीं जानते हैं या जिनके बारे में वो जानना चाहते हैं। इसका निर्माण काफी विचार-विमर्श के बाद किया गया है। फिलहाल इस पोर्टल पर खबरों के अलावा भी अन्य जानकारियों को पाठकगण के साथ साझा करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेकिन समय-समय पर हम पाठकगण के मांगों के अनुसार इसमें संशोधन करते रहते हैं। पोर्टल में कुछ खास टैब को स्थान दिया गया है। उम्मीद है कि हमारा ये प्रयास पाठकगण को अच्छा लगेगा। हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा जानकारी आप तक साझा कर सकें। बेवसाइट में आपकी आवाज और शख्सियत दो ऐसे टैब हैं जिसमें पाठकगण अपनी लेखनी को भी भेज सकते हैं। हम उनके प्रयास को अपने पोर्टल में जगह देंगे।
कई पाठकगण किसी खास मुद्दे या समस्याओं पर लिखते हैं। वैसे पाठकगण हमारे टैब आपकी आवाज में अपना लेख भेज सकते हैं। इसके लिए पाठकगण अपने लिखे हुए आर्टिकल को emailhuntinews@gmail.com पर भेज सकते हैं। हम उनके आर्टिकल को आपकी आवाज में स्थान देंगे। इसके साथ-साथ यदि कोई पाठकगण अपनी ब्लॉग चलाते हैं तो वो भी हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम उनके ब्लॉग को भी अपने पोर्टल में स्थान देंगे।
हमारे लिए हमारे पाठकगण अतिमहत्वपूर्ण हैं। हम उनके सुझावों और शिकायतों का स्वागत करते हैं। किसी भी प्रकार के सुझाव और शिकायत के लिए हमारे संपर्क फॉर्म पर जाएं और वहां पर अपनी शिकायतें और सुझावों को लिखकर भेज दें। हम उनके सुझावों और शिकायतों के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं।
धन्यवाद।




हन्ट आई न्यूज डॉट कॉम पर प्रकाशित सामग्री का विवरण इस प्रकार है।
भारत– भारत देश से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबरों का प्रकाशन भारत कॉलम में किया जाता है। यहां पर भारत देश में राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक घटनाओं से संबंधित खबरों का प्रकाशन होता है।
दुनिया – दुनिया कॉलम में दुनिया में हो रही सभी घटनाओं और खबरों का प्रकाशन किया जाता है। यह कॉलम दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए है। इसमें अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, घटनाएँ और उनके प्रभाव से संबंधित खबरों का प्रकाशन किया जाता है।
राज्यवार खबरें – भारत के सभी राज्यों की खबरों के लिए राज्यवार खबरें कॉलम को देखें। इस कॉलम में देश के अलग-अलग राज्यों की खबरों को स्थान दिया जाता है।
खेल समाचार– खेल से संबंधित समाचार को इस कॉलम में पढ़ा जा सकता है। खेल समाचार में हर तरह के खेलों से संबंधित खबरों का प्रकाशन किया जाता है।
मनोरंजन– मनोरंजन कैटेगरी में बॉलीवुड सिनेमा, भोजपुरी सिनेमा, टेलीविजन और वेब सीरीज से जुड़ी खबरों का प्रकाशन किया जाता है।
टेक्नोलॉजी– टेक्नोलॉजी कैटेगरी में गैजेट्स, एप, इंटरनेट की दुनिया, ऑटोमोबाइल इत्यादि से संबंधित खबरों का प्रकाशन किया जाता है।
ज्ञान-विज्ञान – ज्ञान विज्ञान कैटेगरी में विज्ञान से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का प्रकाशन किया जाता है।
जीवन शैली – इस कैटेगरी में शिक्षा, स्वास्थ्य, दिनचर्या, वेशभूषा से संबंधित हर प्रकार की खबरों का प्रकाशन किया जाता है।
शख्सियत – शख्सियत कैटेगरी में देश के महापुरूषों, अपने क्षेत्र में विशेष मुकाम हासिल करने वाली शख्सियतों की जीवनी का प्रकाशन किया जाता है।
आपकी आवाज– आपकी आवाज कैटेगरी पाठकों के लिए उपलब्ध है। पाठकगण की लेखनी को आपकी आवाज कॉलम में स्थान दिया जाता है।
धर्मक्षेत्र – धार्मिक रिति-रिवाज, पूरा पद्धति, धार्मिक स्थल इत्यादि के बारे में जानकारी घर्मक्षेत्र कैटेगरी में प्रकाशित की जाती है।
काव्यधारा – कविता लिखने वालों और कविता को पसंद करने वालों के लिए यह कॉलम है। यहां पर लेखक और कवि अपनी लेखनी और कविता को प्रकाशित करवा सकते हैं।
जानकारियाँ – यहां पर आपको मिलती है तमाम जानकारियाँ जो आपके लिए जानना जरूरी है।
ब्लॉग – ब्लॉग कैटेगरी में व्यक्तिगत ब्लॉग का प्रकाशन किया जाता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)